बरेली, मार्च 18 -- इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली लगाएगा 16 केंद्रों पर मेगा डेंटल कैंप बरेली। विश्व ओरल हेल्थ दिवस पर 20 मार्च को इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली की तरफ से स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेगा कैंप के अंतर्गत शहर के 16 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ दंत परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। कम्युनिटी डेंटल हेल्थ के चेयरपर्सन डॉ. पारस गुप्ता ने बताया कि संस्था के वॉलंटियर डॉक्टर्स विभिन्न केंद्रों पर मरीजों के मुख एवं दांतों की जांच करेंगे। इस दौरान जरूरतमंदों को दवाएं, टूथपेस्ट और माउथवाश भी निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. राहुल वोहरा, डॉ. अवदेश गंगवार, डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. आलोक कश्यप और डॉ. अविजित जौहरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.