इंडियन जूनियर की टीम ने अहरौरा क्लब को हराया
सोनभद्र, जून 8 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे प्रतिष्ठित वोर्टेक्स क्रिकेट कप के दूसरे दिन शनिवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला इंडियन जूनियर और अहरौरा क्लब के बीच खेला गया। इस दौरान इंडियन जूनियर की टीम ने अहरौरा क्लब को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अहरौरा क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंडियन जूनियर के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे अहरौरा के बल्लेबाज ज्यादा देर तक रुक नहीं सके। पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और अपने सभी विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना सका। जवाबी पारी खेलने उतरी इंडियन जूनियर की टीम ने महज एक गेंद शेष रहते 9 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार प्रदर्शन करने वाले इंडियन जूनियर के खिलाड़ी विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.