गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा देने के लिए सहजनवा क्षेत्र के सुथनी गांव में अत्याधुनिक कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के बीच 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू हुआ है। प्लांट में प्रतिदिन 6.5 से 7 टन बायो-सीएनजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) का उत्पादन होगा। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक जॉयदीप चौधरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना को शहर में कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इंडियन ऑयल के अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित प्लांट प्रतिदिन नगर निगम द्वारा एकत्रित लगभग 200 टन गीले कचरे को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.