इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल ने जताया शोक
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स के सह-सचिव और जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार के निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुमन कुमार ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि पंकज कुमार एक दूरदर्शी शिक्षाविद् और कुशल मार्गदर्शक थे। उन्होंने हमेशा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और स्कूलों के आपसी तालमेल को मजबूत करने का काम किया। मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष व प्रीमियर अकादमी के निदेशक बीके प्रसाद ने कहा की इस दुःख की घड़ी में एसोसिएशन शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उपाध्यक्ष व मारुती इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राकेश सम्राट ने इसे असामयिक निधन को स्तब्ध करने वाला बताया। यह भी पढ़ें- स्कूल निदेशक का असामयिक निधन, शोक सचिव व प्रिस्टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.