पटना, मार्च 28 -- इंडियन एसोसिएशन ऑफ लायर्स, बिहार चैप्टर का दूसरा राज्य सम्मेलन रविवार को पटना के केदार भवन में होगा। सम्मेलन में अधिवक्ताओं के ज्वलंत सवालों और उनकी समस्याओं पर गंभीर विमर्श किए जाएंगे। जनशक्ति भवन में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा एवं महासचिव द्वय राज जीवन प्रसाद सिंह और उदय प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में न्यायपालिका की स्वतंत्रता, अधिवक्ताओं के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा, न्याय व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में अधिवक्ताओं की भूमिका, न्याय समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा पर चर्चा होगी। इसमें राज्य के सभी 38 जिलों एवं 151 अनुमंडलों तथा अन्य विधिक संघों से जुड़े अधिवक्ता प्रतिनिधि भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.