इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में अमित ने जीता सिल्वर मेडल
मथुरा, जून 15 -- इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 स्पर्धा में ब्रज के खिलाड़ी अमित कुमार ने सिल्वर मेडल जीता है। इसका आयोजन हाल ही में पंजाब में लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में हुआ था। उसकी सफलता पर खेल पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है। अमित कुमार ने यहां 400 मीटर बाधा दौड़ को पुरुष वर्ग में 51.58 सेकेंड में पार किया है। अमित ने यह उपलब्धि अपने अंडर-20 वर्ग से उच्च वर्ग में प्रतिभाग कर हासिल की है। अमित पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर लगातार अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इसी स्पर्धा में ब्रज के भाला फेंक खिलाड़ी रजत कुमार ने अंडर-20 आयु वर्ग में 71.10 मीटर थ्रो कर राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, केआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके अग्रवाल, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.