वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। अधिवक्ताओं के संगठन 'इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन' के निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में शपथ ली। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गांधी एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारकनाथ गांगुली, उपाध्यक्ष शशि वर्मा, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता, मंत्री राजन कुमार, संयुक्त मंत्री पवन कुमार विश्वकर्मा और अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रबंध समिति के सदस्य हरीश, बलदाऊ, डॉ. सुल्तान खान को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि कौंसिल के सदस्य विनोद कुमार पांडेय थे। हरिशंकर सिंह ने आशा व्यक्त की कि एसोसिएशन एवं उसके पदाधिकारी अधिवक्ता हित में काम करेंगे। वादकरियों के हितों की रक्षा करेंगे। अध्यक्षता सेन्...