दरभंगा, अप्रैल 13 -- दरभंगा। दोनार (गांधीनगर) स्थित इंडियन एकेडमी में पांचवीं वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि लनामिवि के पूर्व साइंस डीन डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा और साहित्य अकादमी से जुड़े कवि हीरालाल सहनी ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही देश प्रगति करेगा। वक्ताओं ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। बच्चों ने शिव तांडव व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में तान्या, तनिषा, आमिया, प्रेम, श्रेया, अक्षत व दीपाली समेत कई छात्रों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...