हजारीबाग, मार्च 24 -- बरही प्रतिनिधि। इंडियन एंथम स्कूल बरही के श्रीनगर में वार्षिक महोत्सव सह शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर और शहीद भगत सिंह, खुदीराम बोस और सुखदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन कर किया। समारोह के बीच विधायक मनोज कुमार यादव ने विद्यालय के शिक्षक पिंटू कुमार और मनीष कुमार को सरकारी सेवा में चयनित होने पर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...