इंडियन आर्मी में शामिल हुए सिमडेगा के पांच युवक, किया गया स्वागत
सिमडेगा, जून 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई। भारत मां की सेवा करने के लिए सिमडेगा के पांच लाल इंडियन आर्मी में शामिल हुए है। डिफेंस और इंडियन आर्मी की तैयारी करवाने वाली संस्थान मुझे कुछ करना है से ट्रेनिंग प्राप्त कर इंडियन आर्मी के एयर डिफेंस में शामिल हुए सिमडेगा के पांच जवान सुदामा मांझी, जस्टिन डांग, आकाश मुंडा, संदीप डांग और आकाश को गुरुवार को परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में स्वागत किया गया। मुझे कुछ करना है के प्रशिक्षुओं के द्वारा इंडियन आर्मी के जवानों का फुल मालाओं और ढोल बजाकर स्वागत किया गया। आर्मी जवानों ने सभी प्रशिक्षु युवाओं को मेहनत करने और सच्ची लगन से प्रशिक्षण पाने की सलाह दी। जिससे यहां के और भी युवा देश सेवा के लिए चयनित हो सकें। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.