शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ओसीएफ रामलीला ग्राउंड में सीनियर फुटबॉल खिलाड़ियों द्वारा ओसीएफ रामलीला मैदान के खिलाड़ी अभिषेक निवासी गौटिया, निगोही रोड को इंडियन आर्मी में स्पोर्ट्स कोटे से हैदराबाद में भर्ती होने पर सम्मानित किया गया। बताया गया कि अभिषेक लगभग 10 वर्षों से ओसीएफ रामलीला ग्राउंड में फुटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंडियन आर्मी में स्पोर्ट्स कोटे से चयन हासिल किया है।जानकारी के अनुसार अभिषेक ओसीएफ फैक्ट्री मंदिर के पीछे मार्केट में अपनी चाय की दुकान पर स्वयं चाय बनाकर ग्राहकों को पिलाते थे। इसके साथ ही वह लगातार फुटबॉल का अभ्यास भी करते रहे, जिसका परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया।अभिषेक की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.