नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- इंडियन आर्मी में जाना ज्यादातर युवाओं का सपना होता है। देश सेवा के लिए सैनिकों की कुर्बानियों की कहानियां भी लोगों को खूब प्रेरित करती है। एक ऐसी ही कहानी है केरल की रहने वाली अथिरा सुरेश की। जिन्होंने आर्मी में अफसर बनकर ये बता दिया की देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है। बता दें अथिरा सुरेश की नौकरी अमेरिका की सबसे बड़ी तेल कंपनी एक्सॉनमोबिल में नौकरी लगी थी। अच्छा-खासा करियर था, पैसा और पोजिशन दोनों थी, लेकिन इंडियन आर्मी की खाकी वर्दी के सामने यह करियर फीका पड़ गया। जी हां, एक्सॉनमोबिल की नौकरी छोड़कर उन्होंने इंडियन आर्मी का रुख किया और अब वो अफसर बन गयी हैं। चलिए आज हम आपको अथिरा सुरेश की कहानी बताते हैं।कौन हैं अथिरा सुरेश बता दें कि अथिरा की कहानी तब सामने आई, जब PRO डिफ...