एटा, फरवरी 2 -- एटा महोत्सव के पंडाल में रविवार की रात संगीत के नाम रही। इंडियन आइडल विजेता और प्रसिद्ध गायक नितिन कुमार ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं थे। गायक नितिन कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत सुरीले भजनों के साथ की, जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट बॉलीवुड गीतों की झड़ी लगा दी। ऑर्केस्ट्रा की शानदार धुन पर जब उन्होंने नए और पुराने गानों का मिश्रण पेश किया, तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तेरी दीवानी और झूम बराबर झूम जैसे गीतों पर युवाओं के साथ हर वर्ग के लोग थिरकते नजर आए। सुरों के इस आयोजन ने केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के प्रशंसकों ने गीतों को सुन जमकर तालियां बजाई और अ...