इंडियन आइडल फेम अभिषेक कुमार ने डीएवी बनियाहीर के छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
धनबाद, जुलाई 9 -- जोड़ापोखर।डीएवी स्कूल बनियाहीर में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित इंडियन आइडल के गायक अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और छात्रों ने फूलों और तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह में अभिषेक कुमार ने अपनी मधुर गायकी से सबका दिल जीत लिया। बच्चों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा तभी सफलता बनती है, जब उसमें अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास जुड़ा हो। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने बच्चों से अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की अपील की। अंत में स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक शुभांकर सरकार ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व से छात्रों को प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.