इंडियन आइडल जूनियर के गायक शोभित के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सीतापुर, मई 20 -- सीतापुर, संवाददाता। पुराना सीतापुर के कजियारा स्थित श्री शिव संकट मोचन मंदिर में दो दिवसीय 19वां हनुमान महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज का विधिपूर्वक अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। मंगलवार देर रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें इंडियन आइडल जूनियर के गायक शोभित कुमार ने "श्री राम जानकी रहते हैं मेरे सीने में" भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लखनऊ के प्रसिद्ध गायक धर्मेंद्र मधुर ने "मैं तो हवा हूं किस तरह पहरे लगाओगे" भजन गाकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इसके अलावा लखीमपुर के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जीत अलबेला ने अपने व्यंग्य और भजनों से भक्तों को खूब हंसाया और तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय सहाय, पूर्व महासचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.