भागलपुर, मार्च 11 -- विक्रमशिला की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित होने वाली तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी एवं तैयारी समिति के सदस्य लगातार कैंप कर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महोत्सव के लिए 200x100 फीट का जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है, जबकि 48x32 फीट का भव्य मंच बनाया जा रहा है। कलाकारों के लिए चार ग्रीन रूम और एक वीआईपी रूम की व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव स्थल पर तीन मुख्य द्वार और नौ ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे। दर्शकों के लिए लगभग 1500 कुर्सियों के साथ 300 वीआईपी कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। अधिकांश आवश्यक सामग्री महोत्सव स्थल पर पहुंच चुकी है और मुख्य द्वार व गेट के निर्माण का कार्य तेजी से जारी है।महोत्सव के पहले दिन 13 मार्च को दिन में महोत्सव स्थल के पीछे दंगल प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.