हेमलता कौशिक, दिसम्बर 16 -- इंडिगो की उड़ानें प्रभावित होने से यात्रियों को टिकट की कीमत का चार गुना मुआवजा देने की मांग की गई है। इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित दायर की गई है। इस याचिका में केन्द्र सरकार और इंडिगो एयरलाइन को उन सभी यात्रियों को पूरे टिकट की कीमत का चार गुना मुआवजा देने का निर्देश देने की मांग की गई है, जिनके टिकट नवंबर और दिसंबर के दौरान नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) लागू होने के बाद रद्द कर दिए गए थे। इस जनहित याचिका पर बुधवार को मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष सुनवाई होगी। याचिका में फ्लाइट संकट को बढ़ाने में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की लापरवाही व कमियों की पहचान करने के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या लोकपाल द्वारा जांच की भी मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.