नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- प्राइवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो की ओर से खड़े किए गए संकट पर अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स और एयरलाइन के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया है। डीजीसीए ने बताया कि सीईओ को सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। नियामक के आदेशानुसार इंडिगो को उड़ानें बहाल करने, पायलटों तथा चालक दल की भर्ती योजना, पायलट व चालक दल की अपडेटेड संख्या, रद्द की गई उड़ानों की संख्या और रिफंड आदि से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि डीजीसीए ने संयुक्त महानिदेशक संजय ब्राह्मणे, उप महानिदेशक अमित गुप्ता, वरिष्ठ उड़ान परिचालन निरीक्षक (एफओआई) कपिल मांगलिक और एफओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.