नई दिल्ली, मार्च 23 -- ईरान युद्ध के बीच इंडिगो एयरलाइन ने यूएई जाने या वहां से आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही इंडिगो ने दुबई की कई फ्लाइट कैंसल कर दी हैं। बता दें कि ईरान दुबई शहर को बार-बार निशाना बना रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कई बार ड्रोन से हमले की कोशिशें हो रही हैं। इंडिगो ने कहा है कि वह लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इंडिगो ने दुबई के लिए कई फ्लाइट्स को 30 अप्रैल तक के लिए रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए सुझाव दिए हैं। एक दिन पहले ही इंडिगो ने बातया है कि एयरलाइन पश्चिम एशिया के लिए रविवार को 28 उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) उड़ानों का परिचालन करेगी। इंडिगो ने बताया कि वह दुबई, अबु धाबी, शारजाह, जेद्दा, मस्कट और मदीना के ...