नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली। प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से चार दिन की सेल की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग में 10 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी। 'समर गेटअवे' सेल के तहत 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच बुकिंग करायी जा सकती है, जबकि यात्रा की तारीख 01 जुलाई से 09 अक्टूबर 2026 के बीच होने की शर्त रखी गई है। कंपनी के अनुसार, यात्री इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, इंडिगो के व्हाट्सएप नंबर या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर की वेबसाइट्स और ऐप के माध्यम से बुकिंग कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Train Ticket हुआ सस्ता! रेलवे दे रहा है खास डिस्काउंट, 14 जुलाई तक मिल रहा है मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.