नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो इस महीने के अंत में कोलकाता से चीन के शंघाई के लिए सीधी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने सोमवार को बताया कि यह उड़ान 29 मार्च से शुरू होगी। इस मार्ग पर ए 320 विमान का परिचालन किया जाएगा। इससे पहले इंडिगो ने चीन के ग्वांग्झु शहर के लिए सेवा दोबारा शुरू की थी। कोलकाता से उड़ान संख्या 6ई 1709 रात में 9.45 बजे उड़ान भरेगी और स्थानीय समय के अनुसार अगले दिन तड़के 4.40 बजे शंघाई पहुंचेगी। वापसी की उड़ान स्थानीय समय के अनुसार सुबह 5.40 बजे रवाना होगी भारतीय समयानुसार सुबह 9.05 बजे कोलकाता आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.