नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- हाल में विमान सेवाओं में आई बाधाओं की पड़ताल कर रही एक संसदीय समिति ने इंडिगो द्वारा बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द किए जाने की जिम्मेदारी बुधवार को तय करने की कोशिश की। इस दौरान इंडिगो के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिड्रो पोर्केरास और वरिष्ठ विमानन अधिकारी समिति के समक्ष पेश हुए। हालांकि, सूत्र ने बताया कि इंडिगो और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रतिनिधियों ने समिति के सामने टालमटोल की और असंतोषजनक जवाब दिए। उन्होंने जिम्मेदारी लेने के बजाय तकनीकी समस्याओं पर दोष मढ़ने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि जदयू नेता संजय झा की अध्यक्षता वाली परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। उसने विभिन्न हवाई अड्डों पर हजारों यात्रियों के फंसे रहने की वजह बनी अराजकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.