नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) बढ़ा दिया है। मंगलवार को दूरी के आधार पर नई दरों का ऐलान किया गया, जो अलग-अलग तारीखों से लागू होंगी। एयर इंडिया ने बताया कि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने एकमुश्त ईंधन शुल्क हटाकर दूरी के आधार पर नई दरें लागू की हैं। घरेलू मार्गों पर नई दरें बुधवार (8 अप्रैल) की सुबह 9:01 बजे से लागू होंगी। नई दरें एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर भी लागू होंगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर नए शुल्क 10 अप्रैल से प्रभावी होंगे। कंपनी का कहना है कि हाल के हफ्तों में विमान ईंधन की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं, जिससे लागत पर भारी दबाव पड़ा है। इसी के चलते ईंधन सरचार्ज में बढ़ोतरी करने क...