प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंडिगो की हैदराबाद-प्रयागराज रूट की उड़ान मंगलवार को रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी की ओर से सोमवार देर रात ही मैसेज भेजकर उड़ान रद्द होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई यात्री मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें वहीं अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने मजबूरी में टिकट कैंसिल कराए, जबकि कई यात्रियों ने दिल्ली होकर हैदराबाद की ओर यात्रा पूरी की। यात्रियों का कहना था कि लगातार उड़ानें प्रभावित होने से उनकी समयसारणी और कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इधर, मुंबई की उड़ान भी समय से नहीं पहुंच सकी। दोपहर एक बजे की जगह यह फ्लाइट करीब 1:10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची और उसी देरी के साथ रवाना हुई। हालांकि दिल्ली की उड़ानें निर्धारित समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.