इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, गोवा एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- गोवा-दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को हवा में इंजन में आई खराबी के चलते वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। इसके चलते एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। इंजन में किस तरह की खराबी आई और यात्रियों व क्रू की हालत कैसी है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट संख्या 6E 2102 को हवा में ही एक इंजन खराब होने की सूचना मिलने के बाद गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल को 'फुल इमरजेंसी' घोषित करनी पड़ी। यह फ्लाइट सुबह 9:16 बजे गोवा से रवाना हुई थी। एविएशन ट्रैकर 'फ़्लाइटराडार24' के डेटा से पता चला कि फ्लाइट दक्षिणी महाराष्ट्र के तट के ऊपर से गोवा की ओर वापस मुड़ गई। जब वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.