पटना, मार्च 2 -- हवाई अड्डा पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ित सूरज कुमार गुप्ता की शिकायत पर हवाई अड्डा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। नोटिस जारी कर आरोपित को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। खाजपुरा निवासी सूरज कुमार गुप्ता नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान वह खगड़िया निवासी निर्दोज राय के संपर्क में आया। सूरज ने पुलिस को बताया कि निर्दोज राय ने उन्हें एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का भरोसा दिया। नौकरी के नाम पर उन्होंने आरोपित को 70 हजार रुपये दे दिये। निर्दोज ने एक महीने में नौकरी लगाने की बात कही थी, लेकिन रुपये देने के बावजूद नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

हिंदी हिन्द...