इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी
गोरखपुर, जून 14 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी युवक से जालसाज दंपति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 1.62 लाख रूपये की ठगी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के भड़सार निवासी शुभम उपाध्याय ने तहरीर में बताया की वह बेरोजगार है। 17 नवंबर 2024 को गांव में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात मोसनड़ी, थाना रामनगर, बाराबंकी निवासी करुणेश मिश्रा और उनकी पत्नी साक्षी उपाध्याय से हुई थी। दंपति ने एक निजी एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये मांगे।पीड़ित शुभम के अनुसार झांसे में आकर उसने 24 दिसंबर 2024 को 25 हजार, 26 दिसंबर को 34 हजार, 9 जनवरी 2025 को 7 हजार, दो फरवरी को 5 हजार और 10 फरवरी को 91 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुल 1.62 लाख रुपये भेजने के बाद जालसाजों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.