अमरोहा, दिसम्बर 4 -- इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। साइबर अपराधियों के झांसे में फंसे शहर निवासी एक युवक ने अपने 3.11 लाख रुपये गंवा दिए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बसावन गंज निवासी अबु सुफियान को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है। एफआईआर के मुताबिक बीते दिनों अबु सुफियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नौकरी का विज्ञापन देखा था जो इंडिगो एयरलाइंस से संबंधित था, जिसमें एयरलाइंस में बंपर नौकरियों का जिक्र था। वहीं, विज्ञापन पर चार मोबाइल नंबर भी लिखे थे। अबु सुफियान ने इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने नौकरी लगवाने का यकीन दिलाया। करीब तीन महीने तक व्हाट्सऐप कॉलिंग क...