इंडाना फैक्ट्री के पीछे 20 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने शहर से लगे गांव मंधेडा के पास इंडाना फैक्ट्री के पीछे करीब 20 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इतना ही नहीं जेसीबी मशनी से अवैध प्लाटिंग के अलावा बने अधबने चारदीवारी, सीमांकन व मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित कर रहे कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेश पर प्राधिकरण की टीम ने मुजफ्फरनगर के जोन-5 में ग्राम मंधेडा के पास इंडाना फैक्ट्री के पीछे करीब 20 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार अवैध भू-स्वामी / प्लॉटिंगकर्ता अनारो व गंगाराम द्वारा 20 बीघा भूमि में प्राधिकरण से बिना नक्शा स्वीकृत करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.