अररिया, दिसम्बर 10 -- अररिया। एक संवाददाता नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया के क्रिकेट मैदान पर खेले गए कांसम ट्रॉफी जिला क्रिकेट लीग अंडर-16 के मैच संख्या-7 में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जयेश क्रिकेट अकादमी रेड को 157 रनों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 232 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सचिन कुमार ने 53 गेंदों पर 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं सैफ ने मात्र 18 गेंदों में 46 रन ठोकते हुए तेजी से रन जोड़े। अंकित कुमार बिस्वास ने भी 45 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। जयेश क्रिकेट अकादमी रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशु और महताब शेख ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि जयेश कश्यप ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.