अररिया, दिसम्बर 29 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया कॉलेज स्टेडियम में अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्रॉफी के मुकाबले में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशांत क्रिकेट क्लब को 110 रनों से एकतरफा शिकस्त दी। इस जीत में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए निसार अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 29.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 235 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पंकज शाह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। उन्हें आदित्य राज 41 रन और जाइलाल मुर्मू के 24 रनो का अच्छा सहयोग मिला। प्रशांत क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में फहद ने बेहतरीन प्रदर्शन करत...