हाजीपुर, मार्च 20 -- जंदाहा । संवाद सूत्र महिसौर थाना क्षेत्र के डीह बुचौली गांव स्थित इंडस कंपनी के टॉवर से अज्ञात चोरों ने रात्रि में तीन बैटरी की चोरी कर ली। इस मामले में इंदर कंपनी के कर्मचारी महनार थाना के लावापुर नारायणपुर निवासी चुनचुन कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध महिसौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि उनकी कंपनी का टॉवर डीह बुचौली निवासी संजीव कुमार के जमीन में स्थित है। बीते 8 मार्च की शाम 3 बजे टॉवर बंद होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने जमीन मालिक संजीव कुमार से फोन पर बात की। इस दौरान जानकारी मिली कि टॉवर बंद है। चेक करने पर पाया गया कि टॉवर का 03 पीस बैटरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। बताया कि टॉवर का निरीक्षण करने के पश्चात डायल 112 की टीम को सूचना दी गई। तत्पश्चात डायल 112 की पुलिस टीम ने घटना का जायज...