जमशेदपुर, मार्च 13 -- इंडस्ट्री ऑल ग्लोबल यूनियन, इंडिया काउंसिल की एक दिवसीय बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में सतत औद्योगिक नीति विषय पर आयोजित की गई। इसमें शहर से टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय समेत कई मजदूर नेताओं ने शिरकत की। बैठक में सतत औद्योगिक नीति और न्याय संगत परिवर्तन पर सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर मंथन किया गया। इसमें इंडस्ट्रियल पॉलिसी प्रोसेस, ट्रांज़िशन के सिद्धांत, इंडस्ट्रियल बदलाव या वर्कर्स की नौकरियों और रोजी-रोटी पर असर आदि को लेकर मंथन किया गया। बदलाव से महिला और युवा वर्कर्स पर क्या असर पड़ता है और सुरक्षा में मुख्य कमियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को आशुतोष भट्टाचार्य, रीजनल सेक्रेटरी-साउथ एशिया, डायना जुनक्वेरा क्यूरियल, अनीषा राजू आदि ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्त...