इंडस्ट्री-अकादमिक इंटर्नशिप कनेक्ट मीट का आयोजन
फरीदाबाद, मई 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। डीएवी शताब्दी कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी)द्वारा इंडस्ट्री-अकादमिक इंटर्नशिप कनेक्ट मीट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा जगत और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा छात्रों के लिए इंटर्नशिप अवसरों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 25 उद्योगपतियों, व्यवसायियों और विभिन्न संगठनों के निदेशकों ने भाग लिया। इनके साथ कॉलेज के विभागाध्यक्ष, आईक्यूएसी कोर समिति सदस्य और संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। इन संगठनों को आमंत्रित करने में डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, डॉ. रेखा शर्मा, रचना कसाना, ओमिता जौहर और अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह सत्र उद्योग प्रतिनिधियों और शैक्षणिक समुदाय के बीच सार्थक संवाद का मंच बना। यह भी पढ़ें- अप्लाइड एआई में इंटर्नशिप करने का मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.