छपरा, जुलाई 8 -- 16 तक विवि में जमा करना है प्रपत्र व शुल्क युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज (ऑनर्स) तृतीय खंड (सत्र 2023-26) परीक्षा 2026 के लिए बुधवार से परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 8 से 15 जुलाई तक अपने-अपने महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरकर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने इस संबंध में सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

परीक्षा शुल्क की जानकारी 490 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम ...