इंडस्ट्रियल पार्क को बारिश के समय तालाब में तब्दील करेगा अधूरा नाला
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- छह माह पहले पांच करोड़ के बजट से शुरू हुए औद्योगिक पार्क का नाला निर्माण अधूरा है। बारिश के समय एक बार फिर में इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जलभराव की वजह से व्यापारियों को मुसीबत होगी। शहर से 12 किमी दूर अयोध्या राजमार्ग बाईपास, वाराणसी राजमार्ग किनारे सात एकड़ में फैले इंडस्ट्रियल पार्क में जलनिकासी के लिए छह माह पहले उद्योग बंधु की बैठक में तत्कालीन डीएम शिवसहाय अवस्थी के प्रयास से तीन किलोमीटर लंबा कवर्ड नाला निर्माण पांच करोड़ रूपये के बजट से बनवाने पर सहमति बनी थी। नाला निर्माण का जिम्मा लेने वाले ठेकेदार ने कार्य प्रारंभ कर करीब 30 प्रतिशत काम पूरा कराने के बाद बजट से संबंधित दूसरी किश्त की डिमांड की। बजट के अभाव में ठेकेदार ने मजबूरी में काम बंद कर दिया। सुखपाल नगर औद्योगिक क्षेत्र से वाराणसी हाईवे किनारे निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.