पटना, मार्च 21 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये में प्रति लीटर से ज्यादा और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की निंदा की। आरोप लगाया कि इस बढ़ोतरी से महंगाई और बढ़ेगी। केंद्र सरकार से बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। शनिवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के सरकारी दावे को गुमराह करने वाली बात करार दिया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत में 22 रुपये की बढ़ोतरी से इनपुट लागत और मैन्युफैक्चरिंग खर्च बढ़ जाएगा, जिससे जरूरी चीजों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी होगी। महंगाई हर घर पर असर डालेगी आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा। हम सरकार के इस कदम की निंदा करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...