सीवान, मार्च 28 -- सीवान। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्रियल डीजल की सप्लाई में 45 फीसदी की भारी कटौती ने उत्पादन की रफ्तार सुस्त कर दी है। हालांकि, जिले की अधिकांश बड़ी औद्योगिक इकाइयां अब बिजली पर निर्भर हैं, जिससे उन पर सीधा असर कम पड़ा है, लेकिन राइस मिलों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वर्तमान में धान अधिप्राप्ति का सीजन है। जहां बिजली कटने पर मिलों को डीजल इंजनों का सहारा लेना पड़ता है। ईंधन की कमी के कारण कुटाई का काम प्रभावित हो रहा है। फिलहाल बड़े स्तर पर छंटनी की खबर नहीं है। लेकिन स्थिति न सुधरी तो छोटे उद्योगों में कामगारों के लिए संकट बढ़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...