हाजीपुर, अप्रैल 4 -- लालगंज। संवाद सूत्र अमेरिका इज़रायल का ईरान के साथ युद्ध के कारण भारत सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल डीजल का दाम बढ़ाए जाने से सभी सामानों का दाम बढ़ गया हैं। इसका असर बर्तन उद्योग पर भी पड़ा हैं। एक महीने में स्टील, फूल, पीतल, एल्यूमीनियम, तांबा के बर्तन का दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया हैं। एक महीना पहले स्टील का बर्तन जो 200 रूपये किलो बिक रहा था वह अब 300 रूपये किलो मिल रहा हैं। एल्यूमीनियम का बर्तन जो 300 रूपये किलो मिल रहा था वह 400 रूपये किलो बिक रहा हैं। फूल का बर्तन जो 1500 रूपये किलो था वह 2000 रुपए बिक रहा हैं। इसी तरह पीतल का बर्तन जो 900 रुपए किलो बिक रहा था वह अब 1100 रुपए किलो मिल रहा हैं। सबसे अधिक प्लास्टिक के बर्तन का दाम लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...