बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के अर्बन हाट प्रोजेक्ट से भले ही छोटे कामगारों और कारीगरों के सपने साकार नहीं हो पाए हों, लेकिन अब बीडीए की प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप से नई उम्मीद जगी है। इसके धरातल पर उतरते ही लकड़ी के फर्नीचर, बांस उत्पाद और जरी-जरदोजी से जुड़े कारीगरों को कारोबार के लिए स्थायी मंच मिल सकेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत बीडीए ने इस टाउनशिप का खाका तैयार किया है। झुमका चौराहे से रामपुर रोड होते हुए करीब 10 मिनट और एक्सप्रेसवे से लगभग 30 मिनट की दूरी पर रहपुरा जागीर में इसे विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस टाउनशिप के साथ ट्रांसपोर्टनगर और लॉजिस्टिक हब विकसित करने की भी योजना है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। बीडीए उपा...