इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने अग्निशमन विभाग की सराहना की
गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई ने बुधवार को ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन के अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनपद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सहित फायर स्टेशन लोनी (ट्रॉनिका सिटी) के सभी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में अब तक 14 अग्निकांड की घटनाएं हुई हैं। इनपर अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर समय रहते काबू पाया, जिससे उद्योगों को अधिक नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने फायर कर्मियों की कार्यकुशलता की सराहना की। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2023 के बाद ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.