हापुड़, अप्रैल 29 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हापुड़ के द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों की जांच के लिए स्वास्थ्य कैंप लगने शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह में विभाग 15 स्वास्थ्य कैंप लगायेगा। इनमें श्रमिकों की विभिन्न बीमारियों से रोकथाम के लिए जांच होंगी। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि एक अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच कराई जायेगी। यहां जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों की जांच के लिए कैंप लगाये जाने हैं। जिला हापुड़ में 15 स्वास्थ्य कैंप लगेंगे। कैंप मंगलवार सुबह से जिले में लगने शुरू हो गए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री श्रमिक दिवस पर स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की सौगात देंगे पहले दिन दो स्वास्थ्य कैंपों में श्रमिकों की जांच कराई गई। उन्हे...