शामली, मार्च 1 -- औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर साईंमा के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर समस्या रखी। रविवाद को अंकित गोयल ने डीएम एवं सीडीओ विनय कुमार तिवारी को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया का नाला बार-बार चोक हो जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी भर जाता है और उद्योगों के संचालन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और नाले को टिटौली ड्रेन से जोड़कर मवी गांव की झील तक पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। योजना के अनुसार पानी को साफ कर आगे निकासी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। सिंचाई वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.