गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के पार्क रोड ​स्थित इंडसइंड बैंक के प्रबंधक नितीश वर्मा, उप प्रबंधक आदित्य प्रकाश सहित तीन लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिना बताए फर्जी हस्ताक्षर करके महिला के खाते से पांच लाख रुपये का एफडी कर दिया गया और शिकायत पर उसे फिर से वापस कर दिया गया। इस मामले में आरबीआई में भी शिकायत की गई थी, जिसकी जांच में ये दोषी पाए गए। अब राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के निर्देश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर निवासी सपना राहुजा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि बैंक कर्मचारियों ने उनके खाते से 10 सितंबर 2024 को पांच लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) उनके लिखित या डिजिटल अनुमति के बिना बनाई। इसके तीन द...