गया, मई 10 -- गया कॉलेज के एकता भवन में रविवार को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय व अध्ययन व गया कॉलेज के संयुक्त बैनर तले हुए कार्यक्रम में 2026 सत्र के नव नामांकित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस इंडक्शन मीटिंग से उन्हें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली व अध्ययन पद्धति को समझने में काफी सहायता मिली है। इंडक्शन मीटिंग में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन सामग्री, असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, ऑनलाइन अध्ययन सुविधा एवं डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं अनुशासन के महत्व के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- 'वर्तमान समय में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.