दरभंगा, अगस्त 14 -- दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में नवप्रवेशित बीटेक सत्र 2026 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अभ्युदय-2026 इंडक्शन सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न विषयों पर विशेष एक्सपर्ट टॉक सेशन आयोजित किए गए। मिथिला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. करुणाकर झा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, निरंतरता, प्रभावी संवाद, लक्ष्य निर्धारण तथा सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसी समय भविष्य के करियर और व्यक्तित्व की मजबूत नींव तैयार होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...