नई दिल्ली, मार्च 24 -- LPG गैस की कमी के चलते आज भी कई लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं और इंडक्शन पर खाना बनाने लगे हैं। गैस की कमी के बीच बाजार में इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है, जिससे लोग इस पर कुकिंग के नए-नए टिप्स और ट्रिक्स तलाश रहे हैं। पहले लोग समय बचाने के लिए गैस पर दाल और चावल एक साथ बना लेते थे, लेकिन इंडक्शन पर ऐसा करना थोड़ा मुश्किल लगता है। इसमें एक साथ कई चीजें बनाना आसान नहीं होता, और अगर कोशिश करें तो दाल या चावल का पानी बाहर निकल सकता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। हम आपको एक आसान और आजमाया हुआ तरीका बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप इंडक्शन पर एक साथ दाल, चावल और फिर रोटी बना सकती हैं। चलिए बताते हैं कैसे बनाएं पूरा खाना-इंडक्शन पर कैसे बनेगा दाल-चावल एक साथ- अरहर की दाल- सबसे पहल...