इंडक्शन चूल्हों से लैस नए खानपान स्टाल खुलेंगे
प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोनभद्र-गाजियाबाद रूट के स्टेशनों पर इंडक्शन आधारित नए खानपान स्टाल खोलने का निर्णय लिया है। गैस सिलेंडर की कमी और सुरक्षा कारणों से मेनू सीमित होने की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।प्रथम चरण में सोनभद्र, नैनी, सिराथू, खागा सहित कई स्टेशनों पर कैटरिंग यूनिट स्थापित होगी, जबकि दादरी, मेजा रोड, भरवारी और फतेहपुर समेत अन्य स्टेशनों पर खानपान स्टाल खोले जाएंगे। इन यूनिट्स को बिजली रेलवे उपलब्ध कराएगा। पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.