इंडक्शन चूल्हे के साथ नए बर्तन खरीदना मजबूरी
नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एलपीजी गैस की किल्लत लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। गैस न मिल पाने की वजह से इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे लोगों को अब नए बर्तन भी खरीदने पड़ रहे हैं। दरअसल, गैस संकट के चलते न केवल विकल्प के तौर पर बल्कि आपात स्थिति के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने इंडक्शन चूल्हे खरीदे हैं। इन चूल्हों पर किचन में मौजूद सामान्य आकार वाले बर्तन काम नहीं कर रहे हैं। इन पर इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की नीचे की सतह फ्लैट यानी सपाट होना जरूरी है। इसके चलते अब लोग इंडक्शन चूल्हों के लिए अलग बर्तन खरीद रहे हैं। दिल्ली बर्तन बाजार के थोक कारोबारी दिनेश सिंघल ने बताया कि बीते एक महीने में बर्तनों की कुल बिक्री में करीब 70 फीसदी बर्तन इंडक्शन चूल्हे पर इस्तेमाल होने वाले बिके हैं। सबसे ज्यादा डिमांड प्रेशर कुकर और कढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.