फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से एकाएक गैस की मांग में तेजी आ गई, जिससे बिजली चलित इंडक्शन की मांग को भी बढ़ा दिया गया। लोग गैस की किल्लत के चलते इंडक्शन की खरीद पर जोर दे रहे हैं। जिससे कभी महीने में दो-चार इंडक्शन की बिक्री होती थी लेकिन इस समय लोगो के पैनिक होने के कारण इस समय इंडक्शन की बिक्री सैकड़ों में पहुंच चुकी है। जिससे इसकी कमी से भी लोगो को जूझना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए इंडक्शन की खरीद के जोर पकड़ते ही इसके दामों में भी इजाफा कर दिया गया है। बताते हैं कि हर प्रकार के इंडक्शन के दामों में पूर्व की अपेक्षा इस समय पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसके बावजूद इसकी खरीद में कमी नहीं आ रही है नतीजतन दुकानदारों के पास स्टाक शेष नहीं बचा, जिससे खरीददार लौट रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.